Wednesday, 9 January 2013
गब्बर: कितने आदमी थे रे ?
गब्बर: अरे ओ सांभा।
सांभा: जी सरदार।
गब्बर: कितने आदमी थे रे?
सांभा: 2 सरदार।
सरदार: मुझे गिनती नहीं आती, 2 कितने होते हैं?
सांभा: सरदार, 2 एक के बाद आता है।
गब्बर: और 2 के पहले?
सांभा: 2 के पहले एक आता है।
गब्बर: तो बीच में कौन आता है?
सांभा: बीच में कोई नहीं आता।
गब्बर: तो फिर दोनों एक साथ क्यों नहीं आते?
सांभा: 2 एक के बाद ही आ सकता है, क्योंकि 2 एक से बाद आता है।
गब्बर: 2 एक से बाद आता है, कितना बड़ा है वो?
सांभा: 2 एक से बाद आता है।
गब्बर: अगर 2 एक से बाद है तो एक-एक से कितना बड़ा है?
सांभा: सरदार, मैंने तुम्हारा नमक खाया है, मुझे गोली मार दो, पर मेरा दिमाग तो मत खाओ।
——————————————————–
एक बार संता एक दांतों के डॉक्टर के पास जाता और अपनी परेशानी बताता है।
डॉक्टर : वो तो सब ठीक है पर आपके ये तीन दांत टूटे कैसे?
संता: पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर: अरे तो दांत तुडवाने से अच्छा था कि आप खाने से मना कर देते।
संता: वही तो किया था।
——————————————————-
एक बार ट्रेन में पप्पू ने टिकट चैकर से कहा, “मुझे सुबह 4 बजे पटियाला में उठा देना, मैं ना जांगू तो जबरदस्ती उठा देना क्योंकि मुझे सुबह इंटरव्यू देने जाना है”।
जब पप्पू सुबह 8 बजे उठा तो उसने देखा की पटियाला तो निकल गया है, तो वह तुरंत टिकट चेकर के पास गया और उसे गालियाँ देने लगा।
पप्पू: मैंने तुमसे ज्यादा नालायाक और बेशर्म इंसान नहीं देखा, मैं इतनी देर से तुम से कुछ कह रहा हूँ और तुम कोई जवाब ही नहीं दे रहे।
टिकट चैकर: अबे चुप कर कमबख्त, मैं वैसे ही यह सोच कर परेशान हूँ कि सुबह मैंने जिसको
जबरदस्ती उतार दिया वो मुझे कितनी गलियां दे रहा होगा!
——————————————————
एक बार एक आदिवासी बाप-बेटा शिकार पे गए।
एक पतली सी औरत को देख कर बेटे ने पूछा, “पापा इसे खा ले?”
पिता: नहीं इस से हम दोनों का पेट नहीं भरेगा।
आगे गए तो एक मोटी औरत नज़र आई।
बेटा: पापा इसे खा ले?”
पिता: नहीं, इस में मोटापा बहुत है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ जायेगा।
भूख से निढाल बच्चे को एक बहुत सुन्दर लड़की नज़र आई।
बेटा: पापा, ये बिलकुल ठीक है इसे खा लेते है।
पिता: “नहीं बेटा, इसे घर ले जाते है और तेरी मम्मी को खा लेते है”
——————————————————–
एक बार एक भिखारी भीख माँगने एक घर के दरवाजे पर पहुंचा, दस्तक दी तो अंदर से एक पैंतालीस साल की महिला आयी।
भिखारी: माताजी भूखे को रोटी दो।
महिला: शर्म नहीं आती, हट्टे-कट्टे होकर भीख मांगते हो, दो हाथ हैं, दो आंख हैं, पैर हैं, फिर भी भीख मांगते हो?
भिखारी: माताजी, आप भी खूबसूरत, गोरी-चिट्टी हैं, गजब का फिगर है और अभी आपकी उम्र ही क्या है? आप मुंबई जाकर हीरोइन क्यों नहीं बन जातीं? घर पर बेकार बैठी हो।
महिला: जरा रुको, मैं अभी तुम्हारे लिए खाना लाती हूं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment